
बधाई हो भाई साहब बेटा हुआ है. वैसे तो यह शब्द आम तौर पर किसी अस्पताल में या किसी घर पर सुनाई देता है । मैंने भी यह शब्द अस्पताल में ही सुना था । कल पूरा दिन मैं एक अस्पताल में था, बेटी के इलाज के लिए ।
तभी मैंने ये बात सुन ली. वहाँ कुल चार परिवार के लोग बैठे हुए थे । हर एक परिवार से बहू या बेटी अस्पताल में भर्ती थी. जब भी किसी के डिलीवरी का रिजल्ट आता तो यह शब्द सुनने में आते थे. दोपहर तक सभी के रिजल्ट आ चुके थे. तभी मैंने देखा कि उनमे से दो परीवार बहुत खुश थे और सभी को बधाई दे रहे थे.
जब मैंने उसकी बाते गौर से सुनी तो यह बात जोर देकर कही जा रही थी कि लड़का हुआ है. बच्चे के दादा जी और नानाजी की बात सुनी तो यह पता चली की लड़का होना बहुत ज़रूरी था क्योंकि घर एक लड़की थी और अगर लड़का नहीं होता तो परिवार पूरा नहीं होता. अगर लड़का नहीं हैं तो खानदान आगे कैसे बढ़ेगा. दोनों परिवार के लोग उच्च शिक्षित थे फिर भी उनकी सोंच इतनी घटिया थी.
मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि आज के ज़माने में भी लोग ऐसा सोचते हैं. क्या बेटिया घर का नाम रोशन नहीं करती. आज तो ऐसे बहुत सारे उदाहरण मौजूद हैं फिर भी ये लोग पुरानी बातों को पकड़ कर बैठे हैं. क्या शिक्षा प्राप्त कर लोगो की सोच नहीं बदलती तो उस शिक्षा का क्या फ़ायदा.
दूसरे परिवार के लोग मायूस होकर बैठे थे. मुझे यह बात समझ में नहीं आई. मैंने उनसे पूछा कि क्या सब ठीक है ना तो दादी और नानी ने कहा कि दूसरी भी लड़की हुई है. अब हम समाज को क्या मुंह दिखाएँगे. सब घर वालोकी ताने सुननी पड़ेगी.
मैंने उन लोगों से इतना ही कहा कि दोनों की तबियत अच्छी है इसमें ही भगवान का शुक्र मनाइए . लेकिन मैं सोचने पर मजबूर हुआ कि समाज कब बदलेगा. अगर समाज में बेटिया नहीं होती तो बेटे को जन्म कौन देता. जब मैंने अपनी बारे में सोचा कि मैं कितना खुशनसीब हूँ कि मुझे दो बेटिया हैं. मेरे घर कितना प्यार और ख़ुशी माहौल रहता है. लोग ये क्यो नहीं समाज पाते कि आज लड़किया किसी भी क्षेत्र में लड़को से कम नहीं हैं.
मुझे तो उस बेटी की चिंता हो रही थी जिसने बेटी पैदा की थी. मैं तो यही प्रार्थना कर रहा था कि किसी तरह इनकी सोंच बदले और उन्हें उस नन्हे बच्ची से प्यार हो.
ये मेरी पहली हिंदी पोस्ट है और मेरी हिंदी उतनी अच्छी नहीं है. मुझे उम्मीद है कि आप मेरी गलती को माफ करेंगे.
मेरी ये पोस्ट आख़िर तक पढ़ने के लिए शुक्रिया 🙏
खुश रहो और हंसते रहो
Discover more from Awesomeplaces
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Was my comment not recorded?
LikeLiked by 1 person
No voice message or comment received
LikeLike
I don’t know why Im not able to send the Hindi comment …
You have written it beautifully!
LikeLiked by 1 person
Aapne bahut achcha likha hai
Is samaj ki rudhivadi soch ke aage sab nirarthak hai
I m finally typing in hinglish 😕
LikeLiked by 1 person
बहुत शुक्रिया 🙏 पता नहीं आपका फ़ोन आपको हिंदी टाइपिंग से क्यों रोक रहा है
LikeLiked by 1 person
😔no idea… I tried twice but in vain
LikeLiked by 1 person
Means a lot for first Hindi post from you. Thank you so much ☺️
LikeLiked by 1 person
Sir too good … totally excited to see more of it and I hope I would be able to comment in Hindi as well
LikeLiked by 1 person